मथुरा । शीतलहरी और घने कोहरे की वजह से मथुरा के सभी प्राइमरी से इंटर तक के विद्यालयों का समय बदल गया है। मथुरा डीएम के आदेश के अनुसार शीतलहर एवं घने कोहरे के दृष्टीगत जनपद के प्री-प्राइमरी से कक्षा-8 तक के समस्त सी बी एस ई, आई सी एस ई, संस्कृत, मदरसा, परिषदीय एवं माध्यमिक बोर्ड द्वारा संचालित समस्त विद्यालयों का खुलने का समय प्रातः 10:00 से 03:00 बजे तक किया जाता है, यदि समस्त बोर्ड के प्री-प्राइमरी से कक्षा-8 तक के विद्यालय 10:00 बजे से पूर्व संचालित पाये जाते है, तो यह विभागीय आदेशों की अवहेलना होगी, जिसके लिए विभागीय कार्यवाही अमल में लायी जायेगी, जिसका समस्त उत्तरदायित्व सम्बन्धित विद्यालय का होगा।

अतः समस्त बोर्ड के प्री-प्राइमरी से कक्षा-8 तक के विद्यालयों को निर्देशित किया जाता है कि विद्यालय, का खुलने का समय प्रातः 10:00 से 03:00 बजे तक परिवर्तित करना सुनिश्चित करें।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.