मथुरा। जनपद के युवा भाजपा नेता भुवन भूषण कमल लकी एडवोकेट को भारत के राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य मनोनीत किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी नियुक्ति 28 फरवरी 2023 से की है। मथुरा जनपद के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जायेगी। संभवत उनको लालबत्ती की गाड़ी सहित राज्य मंत्री की सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी। लकी की नियुक्ति पर जनपद के भाजपाई नेताओं और अधिवक्ता वर्ग में खुशी की लहर दौड़ गई है।