मथुरा। रोटरी क्लब ऑफ मथुरा जैस्मिन संस्था के पदाधिकारी -सदस्य दलबल सहित विश्व प्रसिद्ध लट्ठ मार होली के साक्षी बनने के लिए नाचते गाते बरसाना पहुंचे।
यहाँ रंगीली गली में हुरियारिनों को नंदगाँव के गोपालों पर लट्ठ बरसाते देख सभी भाव-विभोर हो उठे। बरसाने में चारों तरफ पडा गुलाल ही गुलाल यहां की होली के दिव्य-भव्य होने का आभास करा रहा था। ब्रज में एक तरह से बरसाना की लट्ठमार होली शुरू होते ही ब्रज वासियों पर होली का खुमार पूरी तरह चड़ जाता है जिधर नजर जाएगी उधर रंग-बिरंगे लोग नजर आते हैं। बरसाना की लड्डू मार होली के बाद लट्ठमार होली ही ऐसा उत्सव है जिसे देखने के लिए देश विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

सभी सदस्यों ने प्रेसिडेंट रितु जिंदल और सेकेट्ररी पूजा अग्रवाल को इस कार्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए दिल से धन्यवाद दिया। बरसाना उत्सव में शिखा अग्रवाल, रुचि, कीर्ति, अंशु अग्रवाल ब्रजवासी चारू गौरी मित्तल शिखा अग्रवाल डॉ. प्रीति डॉ शिल्पा श्रुति नीतू बंसल कविता अग्रवाल नेहा गर्ग आशु गर्ग डॉ. शिल्पा गोयल मेघा डॉ. रेनु इति सरिता तन्हा आदिमौजूद रहे थे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.