मथुरा (राजपथ मथुरा ब्यूरो)। हाईवे थाना क्षेत्र के मंडी चौराहा पर बुधवार देर शाम को फ्लाईओवर से एक महिला ने छलांग लगा दी। महिला को गंभीर हालत में पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे आगरा के एसएन मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। घायल महिला ने देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के मंडी चौराहा पर बुधवार देर शाम को फ्लाईओवर से 30 वर्षीय छाता के गांव नौगांव निवासी लक्ष्मी पत्नि भगवान दास महिला फोन पर किसी से बात कर रही थी। कुछ देर बात करने के बाद उसने फोन रखते हुए अचानक से फ्लाईओवर के ऊपर से छलांग लगा दी। गनीमत रही कि उस समय जाम लगा होने के चलते मंडी चौराहा पर वाहनों का आवागमन प्रभावित था, जिससे कि वह किसी वाहन की चपेट में नहीं आई। महिला को गंभीर हालत में पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे आगरा के एसएन मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। घायल महिला ने देर रात आगरा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला का फ्लाई ओवर से कूदते समय की घटना सीसीटीवी कैद हो गयी। पुलिस के अनुसार महिला ने गृहक्लेश के चलते यह कदम उठाया है। सूचना पर परिजन आगरा पहुंच गये है। आगरा पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।