मथुरा। मथुरा-वृन्दावन नगर निगम द्वारा आम नागरिकों की सहुलियत को मद्देनजर रखते हुए महानगर के अलग-अलग क्षेत्रों में टैक्स वसूली कैम्प लगाये जा रहे है। नगर आयुक्त शशांक चौधरी के निर्देशानुसार लगाये जा रहे इन कैम्पों में गृहकर, जलकर, सीवर कर से सम्बन्धी लोगों की समस्याओं का निवारण करते हुए टैक्स जमा किया जा रहा है। निगम के राजस्व विभाग के अधिकारी कैम्पों के माध्यम से लाखों रू. राजस्व प्रतिदिन जमा करा रहे है।
शनिवार को सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित बृज गंगा सोसायटी में निगम के कर अधीक्षक बृजकुमार के नेतृत्व में कैम्प लगाया गया। जिसमें सदर, चन्दनवन, गाफ रोड़ नटवर नगर, बुद्धविहार कॉलौनी आदि दर्जनों क्षेत्रों के सैकडों लोगों ने टैक्स जमा कर मौके पर ही रसीद कटवाई। इस दौरान टैक्स से सम्बन्धी समस्याओं का निवारण राजस्व निरीक्षक यादवेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। कैम्प में लिपिक बलराम और कम्प्यूटर आपरेटर राजपति, अमित की भूमिका प्रभावी रही।
राजस्व निरीक्षक यादवेन्द्र सिंह के अनुसार ये कैम्प निरंतर 31 दिसम्बर तक लगाये जायेंगे। वर्तमान में 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। कैम्प में आज करीब ढाई लाख रू. की धनराशि जमा कराई गई।
बृज गंगा सोसायटी के अध्यक्ष हरेंद्र शर्मा एडवोकेट और सचिव जय सिंह चौहान प्रबंधक मुकेश ने समिति के निवासियों की टैक्स संबंधी समस्याओं का निगम के अधिकारियों से निदान कराया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.