सड़क गलियों में घूमने वाले आवारा जानवरों को लगाए रेबीज इंजेक्शन

मथुरा। निराश्रित बेसहारा सड़क और गलियों में घूमने वाले आवारा कुत्ता पिल्ला व बंदरों की सेवा के लिए समर्पित संस्था एपी लाइफ सेंचुरी (एन जी ओ) द्वारा वैक्सीनेशन कार्यक्रम मथुरा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। रविवार को होली गेट अंदर होली गली गोपालपुरा क्षेत्र में वेक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की गई। संस्था की प्रमुख कोऑर्डिनेटर कु. अनन्या ने बताया कि गलियों में रहने वाले कुत्ते व पिल्लो के स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए उनको रेबीज इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। डॉ. रीना जयसवाल ने क्षेत्रीय लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कुत्ता एक वफादार जानवर है हमें उनके प्रति दयावान रहना चाहिए। उन्होंने कहा किसी कुत्ता या पिल्ला को अगर कोई तकलीफ है बीमारी हो तो उनके एनजीओ को सूचित किया जा सकता है। इनकी सेवा के लिए एक आश्रय स्थल हाईवे प्लाजा के पास बनाया गया है जहां पर इनका निशुल्क इलाज किया जाता है। अभियान में करीब तीन दर्जन कुत्तों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। संस्था प्रोजेक्ट मथुरा के वॉलिंटियर यश लक्ष अग्रवाल वरुण अग्रवाल मृत्युंजय शिवम कुमारी श्रुति ओम कपिल इत्यादि का वैक्सीनेशन में विशेष सहयोग रहा। यह कार्यक्रम भाजपा के वार्ड अध्यक्ष व समाजसेवी हरीश अग्रवाल के सहयोग से संपन्न हुआ।