मथुरा। उड़ीसा से गांजा मंगा कर कोसी क्षेत्र सहित समीपवर्ती राज्य हरियाणा के अलग-अलग कस्बा शहरों में उसकी बिक्री करने वाले गिरोह के एक शातिर सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । उसके कब्जे से करीब 25 लाख रुपए कीमत का 185 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ है। 2 साथी भाग जाने में सफल रहे जिनकी तलाश जारी है।
जीरो ड्रग अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोसीकलां के नेतृत्व मे पुलिस टीम को गश्त व चैकिंग के दौरान रविवार को ग्राम बरहाना की तरफ जाने वाले रास्ते पर तीन व्यक्ति कुछ बोरे मे सामान के साथ दिखाई दिये संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम उक्त व्यक्तियों की तरफ चैकिंग के लिए टोका गया तो उक्त तीनों व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, भागने वाले व्यक्तियों में से एक व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए पकड लिया गया जबकि दो व्यक्ति दूरी अधिक होने के कारण सडक किनारे खडे झांड झुण्डो से होते हुये भागने मे कामयाब हो गये जिनकी गिऱफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
पकडे गये व्यक्ति मोहित पुत्र कृष्णपाल ने पूछताछ में बताया कि भागने वाले मेरे साथियों में एक मेरा सगा भाई नाम सचिन तथा दूसरा सागर पुत्र विजय सिंह पुत्र बीद्या थे, हम लोग उडीसा से गांजा मंगवाते है और यहाँ नूँह, कामा, पुन्हाना, मेवात आदि स्थानों पर फुटकर विक्रेता को अच्छे मुनाफे से बेच देते है जो उस गाँजे की पुडिया बनाकर बेचकर अच्छा मुनाफा कमाते है। आज भी यह गाँजा हमनें वहीं से मंगवाया था जिसे हम यहाँ से कहीं छुपाने के लिए ले जाने वाले थे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.