मथुरा। राष्ट्रीय एकता दिवस लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती पर मथुरा स्पोर्ट्स स्कूल में श्रद्धा सुमन फूल अर्पित कर नमन किया गया। इस अवसर पर रन फॉर यूनिटी दौड़ कराई गई जिसमें 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। बालिका वर्ग में कुमारी तानिया प्रथम दिव्या कुमारी द्वितीय कुमारी अनुष्का तृतीय कोमल चौथे स्थान पर रही। बालक वर्ग में विजय कुमार प्रथम स्थान पर कुणाल सिंह द्वितीय स्थान पर अनमोल तृतीय स्थान पर एवं समर्थ चतुर्थ स्थान पर रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवम शर्मा ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की जीवन पर प्रकाश डाला और समस्त छात्रों को सरदार बल्लभभाई पटेल के जीवन के बारे में अवगत कराया। रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी यूथ आईकॉन कन्हैया गुर्जर एवं श्रीमती विजय भड़ाना ने दिखा कर प्रारंभ कराया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार से श्रीमती कृष्णा शर्मा श्रीमती श्वेता सिंह श्रीमती अपर्णा गोस्वामी कुणाल आदि का विशेष सहयोग रहा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.