मथुरा । यमद्वितिया पर्व मनाने के लिए देशभर से काफी संख्या में भाई-बहिन कान्हा की नगरी में पहुंचे और यहां मथुरा-वृन्दावन क्षेत्र में यमुना के विभिन्न घाटों पर यम फांस से बचने के लिए एक दूसरे का हाथ पकड कर स्नान किया। इसके पश्चात मंदिरों में दर्शनों को निकल पडे। शहर में श्रद्वालुओं की भारी भीड़ से ट्रैफिक व्यवस्था फैल हो गयी। यमुना के विश्राम घाट पर यमद्वितीया पर्व को लेकर देर रात से ही भाई बहिनों ने एक साथ यमुना में डुबकी लगाकर यम की फांस से मुक्ति के लिए प्रार्थना की तथा बहनों ने भाईयों का टीका कर उनकी दीर्घायु की कामना की। कोरोना काल के बाद इस बार यमद्वितीया पर श्रद्धालुओं का सैलाब पिछले सालों की उपेक्षा अधिक रहा। जिसके चलते शहर में जगह-जगह जाम देखने को मिला। शहर में हर जगह बैरीकेटिंग के चलते श्रद्धालुओं को यमुना नदी में स्नान के लिए दूसरे रास्ते का प्रयोग करना पड़ा। जिसके चलते श्रद्धालुओं को काफी दूर पैदल चलना पड़ा। गुरूवार सुबह पतित पावनी यमुनाजी में लाखों श्रद्धालु भाई-बहनों द्वारा एक साथ डुबकी लगाकर यम की फांस से मुक्ति की कामना की गई। घर-घर बहनों द्वारा भाईयों के माथे पर टीका करने और उपहार लेने की धूम रही। मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बाहर से आये श्रद्धालुओं के कारण शहर में गहमा गहमी रही। ब्रजवासियों के अलावा बाहर से आये श्रद्धालुओं का अद्र्धरात्रि के बाद से ही यमुना के घाटों की ओर जाना प्रारम्भ हो गया, सुबह होते-होते श्रद्धालुओं की भीड़ में वृद्धि होती गयी। श्रद्धालुओं की सर्वाधिक भीड़ का दबाव विश्राम घाट पर रहा। श्रद्धालु भाई-बहन एक दूसरे का हाथ पकड़े यमुना में स्रान करते हुए प्रसन्न चित्त नजर आ रहे थे और अपने आपको धन्य मान रहे थे। इस दौरान जै यमुना मैया के जयकारे गुंजायमान हो रहे थे। स्रान करने के बाद श्रद्धालुओं द्वारा सूर्यनारायण को जल चढ़ाया तथा मां यमुनाजी महारानी की दुग्ध, पेड़ा, दीप, धूप, पुष्प आदि से पूजा अर्चना की तथा धर्मराज मंदिर भी पहुंचे जहां धर्मराज और यमुनाजी की पूजा अर्चना की। इसके पश्चात बहनों द्वारा भाईयों के माथे पर टीका कर मुंह मीठा कराया गया। भाईयों द्वारा बहनों को उपहार प्रदान करते हुए उनके सम्मान को बनाये रखने का वचन दिया गया। यम द्वितीया स्नान को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। यमुना नदी के किनारे बैरिकेडिंग और गोताखोर लगाए गए हैं। भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने खोया पाया केंद्र भी लगाया है। सभी श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ यमुना नदी में स्नान करने के निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालु गुंजन ने बताया कि यम द्वितिया के पर्व पर अपने तीन भाइयों के साथ यमुना नदी में स्नान किया है, कई वर्षों से मनोकामना मांगी थी, आज स्नान करके जीवन सफल हो गया। सुरेंद्र ने बताया कि अपनी पांच बहनों के साथ यमुना नदी में स्नान किया है। कई सालों से सोच रहे थे, लेकिन आज स्नान किया और मंदिर में दर्शन भी करेंगे।
विश्राम घाट पर धर्मराज और बहन यमुना मैया का एक प्राचीन मंदिर है, इसमें श्रद्धालु दान-पुण्य करने के साथ पूजा-अर्चना भी करते हैं। जिलाधिकारी पुलकित खरे और वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक अभिषेक यादव, नगर आयुक्त अनुनय झा, सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे, एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, सीओ सिटी अभिषेक कुमार द्वारा देर रात से ही विश्राम घाट पर कैंप कर यमद्वितिया का स्नान सकुशल संपन्न करा कर राहत की सांस ली। समाज सेवी संस्थाओं ने भी खोआ पाया शिविर लगाकर बिछडे परिजनों को मिलाया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.