भजन की स्वर लहरियों के मध्य मना एम आर ग्रुप का स्थापना दिवस

मथुरा। ब्रज के गृहस्थ संत उदारमना परम दयालु गृहस्थ संत सुरेश चंद्र अग्रवाल स्वीटी सुपारी वालों का जन्म दिवस उन्हीं के द्वारा स्थापित एम आर ग्रुप के स्थापना दिवस के रूप में श्री कृष्ण जन्मस्थान पर मनाया गया। श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान, श्री कृष्ण सामूहिक मंडल शरद महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुए उक्त कार्यक्रम की शुरुआत ब्राह्मणों द्वारा स्वस्तिवाचन के मध्य श्री गिरराज महाराज के पंचामृत अभिषेक के साथ शुरू हुई तत्पश्चात मंदिर परिसर में स्थापित सभी विग्रहों पर पोशाक अर्पित की गई एवं भव्य फूल बंगला एवं श्रृंगार कराया गया। इस दौरान ठाकुर जी की अलौकिक मनोहारी छटा देखते ही बन रही थी।
कार्यक्रम के चरमोत्कर्ष पर जयपुर राजस्थान से पधारी सुरभि चतुर्वेदी द्वारा अपने भजनों के माध्यम से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध होने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में आये अतिथियों का ग्रुप के चेयरमैन सुनील कुमार अग्रवाल व एमडी लव अग्रवाल द्वारा पटका उढ़ाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती डॉ अलका निवेदित द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में एसपी सुरक्षा आनंद कुमार अपर जिला जज अलीगढ़ सीबी सिंह उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रविकांत गर्ग जी.एल.ए यूनिवर्सिटी से नीरज अग्रवाल जयंती प्रसाद महामंत्री मूलचंद गर्ग पवन चतुर्वेदी उमा मोटर्स सतीश चंद्र अग्रवाल बृजवासी सचिव कपिल शर्मा राजीव श्रीवास्तव अनुराग पाठक दुष्यंत जी एमिटी प्रदीप अग्रवाल श्री ग्रुप मनोज अग्रवाल केड़ी हॉस्पिटल डॉ. शशांक माहेश्वरी आर्किटेक्ट संदीप बजाज नंदकिशोर उपमन्यु एड उमाकांत चतुर्वेदी बनवारी लाल अग्रवाल सचिन अग्रवाल गोस्वामी आदित्य तुषार अग्रवाल मयंक अग्रवाल विवेक अग्रवाल दीपक अग्रवाल अतुल शोरा राजीव सुपारी ओम प्रकाश पांडे आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था कन्हैया लाल अग्रवाल एवं हर्षित अग्रवाल द्वारा की गई।