• About Us
  • Contact Us
  • Epaper
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Rajpath Mathura
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
No Result
View All Result
Rajpath Mathura
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

मुस्लिम महिलाओं ने उतारी भगवान श्रीराम की आरती, दिया विश्व शांति का संदेश

Rajpath Mathura by Rajpath Mathura
in राष्ट्रीय
0
0
SHARES
88
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

-भारत में रहने वाले किसी भी व्यक्ति का राम के बिना कोई अस्तित्व नहीं: नाजनीन

वाराणसी। बाबा विश्वनाथ की नगरी में रविवार को उनके आराध्य भगवान राम का जन्मोत्सव उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है। नगर में स्थित भगवान राम के मंदिरों के साथ मठों, आश्रमों, घरों में भगवान का जन्मोत्सव पूरे आस्था के साथ दोपहर में कराया गया। इसमें मुस्लिम महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर भागीदारी की।

मुस्लिम महिला फाउंडेशन एवं विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मुस्लिम महिलाओं ने हिंदू महिलाओं के साथ मिलकर लमही स्थित सुभाष भवन में भगवान श्रीराम एवं माँ जानकी की विधि-विधान से आरती की। महाआरती में शामिल पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर एवं काशी धर्म परिषद के अध्यक्ष महंत बालक दास ने मुस्लिम महिलाओं के साथ भगवान राम की स्तुति की। मुस्लिम महिलाओं ने नाजनीन अंसारी द्वारा उर्दू में लिखा भजन गाया और उर्दू में लिखी आरती का गायन भी किया। फूलों से उर्दू में श्रीराम लिख पूरे दुनिया में शांति और सौहार्द का संदेश दिया।

महंत बालक दास ने कहा कि भगवान श्रीराम अखंड ब्रह्मांड के नायक हैं। कोई भी उनसे अलग नहीं। बिना राम के अखंड भारत के रहने वालों की कोई पहचान नहीं हैं। मुस्लिम महिलाओं द्वारा किया गया प्रयास इस्लामी कट्टरपंथियों के लिए एक सबक है, वो भी नफरत छोड़कर राम के मार्ग पर चलें तो नफरत का पात्र होने से बच जाएंगे। फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजनीन अंसारी ने कहा कि भारतभूमि पर रहने वाले किसी भी व्यक्ति का अस्तित्व बिना राम के कुछ नहीं है।

भारत भूमि का जो हिस्सा प्रभु श्रीराम से अलग हुआ, आज वह नफरत, हिंसा और गरीबी की दुर्दशा झेल रहा है। पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान सभी हिंसा की आग में जल रहे हैं क्योंकि ये सब अपने पूर्वजों से अलग हो गए। आज की तारीख में ये देश भगवान श्रीराम की स्तुति करें और भगवान श्रीराम के रास्ते पर चलें तो फिर से शांति और समृद्धि पा सकते हैं। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध तभी रुकेगा, जब वहां के लोग सार्वजनिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें। दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों को पत्र लिखकर यह सलाह जरूर दूंगी।

रामपंथ के पंथाचार्य डॉ. राजीव ने कहा कि भगवान श्रीराम के साथ उनके तीनों भाइयों की पूजा और चारों माताओं की स्तुति से घर परिवार में समृद्धि आएगी और शांति बनी रहेगी। शांति और एकता के लिए रामपंथ ही एकमात्र विकल्प है। श्रीराम महाआरती में नगीना बेगम, खुशी रमन भारतवंशी, उजाला भारतवंशी, इली भारतवंशी, डॉ.मृदुला जायसवाल, नाजमा, रुखसाना बीबी, रुखसार बेगम, जफरीन, गुंजा बेगम, मेहफात्मा, नाजिया बेगम, नगीना, तबस्सुम, शमीमा, तहमीना, सोनी बेगम, सबीना बेगम आदि शामिल रहीं।

Previous Post

मथुरा में तीन महीने से नहीं मिला मानदेय, एक-एक रुपये के लिए तरसे शिक्षा मित्र

Next Post

देवघर रोपवे हादसा: 2 महिलाओं की मौत, 50 पर्यटक 2000 फीट की ऊंचाई पर फंसे

Rajpath Mathura

Rajpath Mathura

Next Post

देवघर रोपवे हादसा: 2 महिलाओं की मौत, 50 पर्यटक 2000 फीट की ऊंचाई पर फंसे

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

March 6, 2024
वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

August 16, 2023
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

July 3, 2024
ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

May 17, 2024

बच्चे देश – प्रदेश के भविष्य, सभी सरकारी सुविधा उपलब्ध कराये प्रशासन : डा देवेन्द्र

0

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से परिक्रमार्थी झुलसे , युवक की मौत आधा दर्जन घायल

0

अपने फोन में ऐसे बढ़ाएं वाई-फाई की स्पीड

0

नौहझील : लड़की को बिटौरा में जिन्दा जलाकर मार डालने की चर्चा

0
गोवर्धन में पीडब्लूयुड़ी की लापरवाही ने ली तीन युवकों की जान

गोवर्धन में पीडब्लूयुड़ी की लापरवाही ने ली तीन युवकों की जान

December 7, 2025
अफ्रीकी देश बेनिन में सेना ने किया तख्तापलट का ऐलान

अफ्रीकी देश बेनिन में सेना ने किया तख्तापलट का ऐलान

December 7, 2025
DRS लेने में गलत रहता हूं : कुलदीप

DRS लेने में गलत रहता हूं : कुलदीप

December 7, 2025
छत्तीसगढ़ के टॉप नक्सली दंपती ने आंध्रप्रदेश में किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के टॉप नक्सली दंपती ने आंध्रप्रदेश में किया आत्मसमर्पण

December 7, 2025

Recent News

Follow Us

Browse by Category

  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
4734364
Views Today : 4854

Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • राशिफल

© 2020 Rajpath Mathura | All Rights Reserved