विकास प्राधिकरण टीम ने पागल बाबा मंदिर के समीप विकसित हो रही अवैध कॉलोनी को किया जमींदोज

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की टीम ने बुधवार को एक बार फिर अवैध कॉलोनियो के विरुद्ध ध्वस्ती करण की प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है। प्राधिकरण सचिव राजेश कुमार को शिकायत मिली थी की मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित पागल बाबा मंदिर के समीप बिना अनुमति के अवैध कॉलोनी का डेवलपमेंट किया जा रहा है तथा पूर्व समय में इस कॉलोनी का चालन काटा जा चुका है। उसके बाबजूद नक्शा स्वीकृत नहीं कराया गया ओर निरंतर निर्माण कार्य चालू है।
उन्होंने इस अवैध कॉलोनी में निर्मित निर्माणों के तत्काल जेसीबी से तोड़ने के आदेश क्षेत्रीय अवर अभियंता दिनेश गुप्ता को दिए। जिलाधिकारी द्वारा नामित डिप्टी कलेक्टर एस डी पवार और वृंदावन कोतवाली पुलिस के साथ विकास प्राधिकरण की टीम आज मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि इस अवैध कॉलोनी को वृंदावन आनंद डेवलपर्स के पार्टनर मुरारी प्रसाद अग्रवाल और राजेश कुमार अग्रवाल द्वारा करीब 9,000 वर्ग मीटर भूमि पर विकसित किया जा रहा है। जेसीबी से कॉलोनी में बनी सड़क चाहरदीवारी प्लाटों की दीवार अधूरे मकान को ध्वस्त किया गया। तोड़फोड़ की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में आसपास के नागरिकों के अलावा मीडिया कर्मी पहुंच गए।
इस दौरान प्राधिकरण के सहायक अभियंता राजेश्वर सिंह अवर अभियंता अनिरुद्ध यादव मनोज कुमार अग्रवाल आदि प्रवर्तन दल की टीम मौजूद रही।