नगर निगम ने नवदेवी सम्मान‘‘ समारोह में अलग अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओ को किया सम्मानित

योगी सरकार महिला वर्ग के उत्थान और उनको स्वाबलम्बी बनाने के लिए बचनबद्ध: अनुनय झा
मथुरा। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अंतर्गत शासन द्वारा वर्तमान माह में 7 मार्च से 30 मार्च तक स्वच्छोत्सव 2023 अभियान के क्रम में ‘‘नवदेवी सम्मान‘‘ समारोह के अन्तर्गत आगामी नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत माँ दुर्गा के 9 स्वरूपों के अनुसार निकाय स्तर पर स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के प्रयासों को पहचान कर 09 श्रेणीयों में प्रथम स्तर पर 21 मार्च को नगर आयुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं 02-02 डस्टबिन वितरित करते हुये महिलाओं का सम्मानित किया गया। नगर आयुक्त अनुनय झा ने अपने सम्बोधन में कहा कि समाज के हर क्षेत्र में महिलाओ के योगदान को नकारा नहीं जा सकता, योगी सरकार महिला वर्ग के उत्थान और उनको स्वाबलम्बी बनाने के लिए बचनबद्ध है।

प्रथम श्रेणी में श्रीमती लक्ष्मी देवी, श्रीमती सोनिया माथुर, श्रीमती शिवानी चौधरी को इसलिए पुरुस्कृत किया गया कि इनके स्वंय सहायता समूहों के द्वारा नगर निगम मथुरा-वृन्दावन क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक/सामुदायिक शौचालयों के संचालन का कुशलता के साथ कार्य किया जा रहा है।
इनके अलावा द्वितीय श्रेणी में श्रीमती अनुहलदर श्रीमती मालती दुबे श्रीमती पार्वती मिस्त्री महिला आश्रय सदन ब्रज गंधाप्रसाद समिति वृन्दावन द्वारा
मंदिरों पर अर्पण किये गये फूलों से गुलाल, फेशपैक एवं अगरबत्ती बनाकर विक्रय किया जा रहा हैं के कारण सम्मानित किया गया।
वही तृतीय श्रेणी मेंश्रीमती रामबेटी ठाकुर श्रीमती तुलसी श्रीमती मीना जाधव को मंदिरों में अर्पण किये गये फूलों से गुलाल, फेशपैक एवं अगरबत्ती बनाकर विक्रय करने पर पुरुस्कृत किया गया ।
चतुर्थ श्रेणी में उत्कृष्ट सफाई कार्य करने हेतु श्रीमती सुन्दरी पत्नी श्री हरी सफाई मित्र श्रीमती मीरा पत्नी श्री निरंजन, सफाई मित्रश्रीमती राजकुमारी पत्नी श्री अमर सिंह सफई मित्र का सम्मान किया गया। पंचम श्रेणी में साॅलिड एवं लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट के दृष्टिगत प्रशिक्षण प्रदान करने पर श्रीमती कल्पना श्रीमती तानिया तथा षष्ठमी श्रेणी में गोबर से दीपक बनाने पर श्रीमती कमलेश दीक्षित -श्रीमती रंजना शर्मा श्रीमती सीमा शर्मा सप्तमी श्रेणी में सामुदायिक खाद बनाने एवं लोगों को प्रेरित करने के लिए श्रीमती बबीता अग्रवाल श्रीमती रागिनी अग्रवाल श्रीमती सुची अग्रवाल अष्ठमी श्रेणी में नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के अन्तर्गत विभिन्न सार्वजनिक/सामुदायिक शौचालयों का संचालन मानकों के अनुरूप कराने से जन-मानस में नगर निगम की छवि अनुकूल बनाने के लिए श्रीमती रजनी शर्मा श्रीमती लक्ष्मी देवी श्रीमती राजवती नवमी श्रेणी अंतर्गत अपने अपने वार्ड में आम जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए डाॅ. अनीता मुदगल, श्रीमती सीमा यादवश्रीमती योगेश चौधरी को सम्मानित किया गया है ।
उक्त सम्मान समारोह में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिं सुश्री नीतू सिंह परियोजना अधिकारी डूडा एस एस यादव, क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी रोहित वार्ष्णेय सैनिटेशन एक्सपर्ट विनीत कुमार द्विवेदी आईटी एक्सपर्ट एवं आशीष गौतम कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित रहे।