मथुरा लेखपाल संघ के बलवीर जिला अध्यक्ष एवं डाल चन्द बने जिला सचिव

मथुरा। रविवार को स्थानीय एक होटल में उप्र लेखपाल संघ शाखा मथुरा का चुनाव सम्पन्न हुआ चुनाव में 220 लेखपालों ने मतदान किया। कार्यकारिणी में बलवीर सिंह चौधरी जिला अध्यक्ष एवं डाल चन्द जिला सचिव चुने गए। इनके अलावा भगवती प्रसाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, खचेर सिंह यादव कनिष्ठ उपाध्यक्ष, महेन्द्र प्रताप उपमंत्री,रामेश्वर दयाल भारद्वाज कोषाध्यक्ष एवं कमल सिंह लेखा परीक्षक चुने गए। चुनाव अधिकारी अवधेश कुमार थे। इस मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राममूर्ति यादव, संगठन मंत्री सुदेश चौधरी के अलावा चुन्नी लाल, मोहन स्वरूप शर्मा, टेकचन्द, नीरज चौधरी, वीरेन्द्र पटेल, कुलदीप,मदन मोहन, भूरी सिंह, बैचेन सिंह, देवीराम, राहुल गुप्ता, नितिन चतुर्वेदी, योगेन्द्र नौहवार, अरविंद शर्मा, अश्वनी पांडेय, सपन भारद्वाज, मोहन श्याम गुप्ता, गिरेन्द्र चौधरी, मुकेश कुमार, कृष्ण देव आदि मौजूद रहे।