यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी 10वीं में 90.40% इंटर में 80.38% पास लड़कियों का दबदबा

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2026 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। लंबे इंतजार के बाद आए नतीजों में इस बार भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी।
हाईस्कूल परीक्षा में 90.40 प्रतिशत छात्र सफल रहे जबकि इंटरमीडिएट में 80.38 फीसदी परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की। परिणाम जारी होते ही प्रदेशभर में खुशी का माहौल देखने को मिला।
हाईस्कूल टॉपर सूची में कशिश वर्मा और अनशिका वर्मा ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। अदिति ने 97.50 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं अर्पिता ऋषभ साहू और परी वर्मा ने 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर जगह बनाई। इन मेधावी छात्रों ने न केवल अपने विद्यालय बल्कि जिले का नाम भी रोशन किया है। शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार यह परिणाम छात्रों की मेहनत और बेहतर शैक्षणिक माहौल का संकेत है।
पिछले वर्ष के परिणामों पर नजर डालें तो इंटरमीडिएट की टॉप 10 सूची में कुल 30 छात्रों ने स्थान बनाया था। इसमें पहले स्थान पर एक छात्र दूसरे स्थान पर चार छात्र तीसरे और चौथे स्थान पर एक एक छात्र जबकि पांचवें स्थान पर दो छात्रों ने जगह बनाई थी। इस बार भी परिणामों में छात्राओं का दबदबा साफ दिखाई दिया जो प्रदेश में शिक्षा के बदलते स्वरूप और बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है।