मोदी ने की 5G सेवा लॉन्च, 21वीं सदी की सबसे बड़ी शक्ति का आगाज

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंडिया मोबाइल कांग्रेस के छठे एडिशन में शनिवार को 5जी सर्विस का शुभारंभ किया। पहले फेज में 13 शहर अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे में 5G कनेक्टिविटी की शुरुआत होगी। इसके बाद 5जी को देश के हर हिस्से में पहुंचाया जाएगा। IMC 2022 कार्यक्रम चार अक्तूबर तक चलने वाला है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा टेक्नोलॉजी एक नशा है, इसका इस्तेमाल सही तरीके से करें। आज देश के 200 से अधिक मोबाइल बनाने वाली कंपनियां हैं। पहले हम मोबाइल का आयात कर रहे थे और आज निर्यात कर रहे हैं। आज की तेजी से बदलती दुनिया में भारत को शीर्ष पर चढ़ने से कोई रोक नहीं पाएगा। इस स्थान पर हमारा अधिकार है। भारत और भारतीय इससे कम पर समझौता नहीं कर सकते। चौथी औधोगिक क्रांति का नेतृत्व भारत करेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा भारत में 5G का रोलआउट भारत के दूरसंचार इतिहास में कोई सामान्य घटना नहीं है। यह 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों और उच्च आकांक्षाओं को अपने कंधे पर उठाए हुए है। 5जी के साथ भारत सब का डिजिटल साथ और सब का डिजिटल विकास की दिशा में मजबूत कदम उठाएगा। भारत ने भले ही थोड़ी देर से शुरुआत की हो लेकिन हम दुनिया की तुलना में उच्च गुणवत्ता वाली और अधिक किफायती 5G सेवाओं को शुरू करेंगे। आज, मैं दिसंबर 2023 तक हमारे देश के हर शहर, हर तालुका और हर तहसील में 5G पहुंचाने की जियो की प्रतिबद्धता को दोहराना चाहता हूं। जियो की अधिकांश 5G भारत में विकसित की गई है इसलिए आत्मानिर्भर भारत की मुहर इस पर लगी है।
प्रधानमंत्री ने कहा मैं आज पूरे दिल से कह सकता हूं कि भारतीय दूरसंचार उद्योग के रूप में हमने जो प्रदर्शित किया है उस पर मुझे बहुत गर्व है। सीओएआई और डीओटी दोनों से मैं कह सकता हूं कि अब हम नेतृत्व को तैयार हैं और भारतीय मोबाइल कांग्रेस को अब एशियन मोबाइल कांग्रेस और ग्लोबल मोबाइल कांग्रेस बन जाना चाहिए। 21वीं सदी की सबसे बड़ी शक्ति का आगाज हुआ। इससे देश के टेक्नोलॉजी सेक्टर में क्रांति आएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 के छठे एडिशन की शुभारंभ सभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान मंच पर केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव और रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी मौजूद हैं।