1000 सालों के बाद भी चट्टान की तरह खडा रहेगा अयोध्या का राम मन्दिर
औरंगजेब, अकबर, बाबर देश से सब गुलामी की निशानियां दूर होनी चाहिये।
अनुज सिंघल
फरह। जी हां अगले वर्ष 2023 में अयोध्या के मंन्दिर में रामलला विराजमान हो जायेंगे। दीनदयाल धाम में आयोजित चार दिवसीय मेला के दूसरे दिन विचार गोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप में पधारे श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पत राय ने अपने उद्बोधन में ऐसी आशा जतायी। उन्होंने कहा कि वर्षो तक गुलामी के धब्बे मिटाकर अयोध्या में बन रहा भव्य राममन्दिर देश की पहचान होगा। यह बस मन्दिर ही नहीं हिंदुस्तान का सम्मान है 500 वर्षो से गुलामी के प्रतीक इस स्थल को हमने बडे धैर्य से 70 सालों तक अदालती मुकदमों के बाद प्राप्त किया है पर यह किसी वर्ग की हार जीत नहीं है बल्कि सभी वर्गों के सच स्वीकारने की बात है और यह परिणाम समाज के जागरण ने कारण आया है। करोडो लोगो की भावनायें मन्दिर से जुडी है। अयोध्या में बन रहे इस भव्य और विशाल मन्दिर के विषय में बताया कि ऐसा स्ट्रक्चर बन रहा है कि सालों तक कोई मरम्मत ना करनी पडे, 1000 साल तक भी मन्दिर को छूने की नौबत ना आये। 6 माह का समय तो इंजीनियरों को यह सोचने में लगा कि नींव कैसे बनायी जाये। मन्दिर निर्माण में कहीं भी लोहे का प्रयोग नहीं किया जा रहा है उसकी जगह तांबा उपयोग में लाया जा रहा है क्योकि तांबे की आयु भी पत्थर जितनी ही है।

उन्होने कहा कि देश से औरंगजेब, अकबर, बाबर सब गुलामी की निशानियां भी दूर होनी चाहिये। 1983 में विहिप के अशोक सिंघल ने इस सर्वप्रथम यह बीडा उठाया और देश को जगाने का कार्य किया। जन जन को जोडा उसी का परिणाम आज हमारे सामने है। दीनदयाल जी विषय पर उन्होंने कहा कि उन्होने संसार को एक विचार दिया समग्र चिंतन, किसी भी कार्य का पूरा करने के लिये यह बहुत जरुरी है तभी हम उस कार्य को पूरा कर सकते हैं। इस अवसर पर मौजूद लखनऊ के एडीजी जोन ब्रजभूषण शर्मा ने कहा 2018 से संघ के पदाधिकारी कृष्णगोपाल के दिशा-निर्देशन पर ग्रामीण शिक्षा के लिये ब्रज शिक्षा कायाकल्प संस्था के माध्यम मथुरा के साथ अन्य जिलों में 198 विद्यालय, कालेज संचालित किये जा रहे हैं जिसमें ग्रामीण बच्चों को भी उच्च शिक्षा एवं देश सेवा के लिये तैयार किया जा सके। समाज के सम्पन्न लोगों से इसके लिये सहयोग लिया जाता है। ब्रज शिक्षा कायाकल्प एवं कामधेनु गौशाला समिति इस अवसर पर 40 मेधावी छात्र छात्राओं को 5000 हजार रुपये के चैक वितरित किये गये।
इस गोष्ठी के दौरान क्षेत्र प्रचारक महेंद्र शर्मा महंत महेंद्र भूषणराम दास महाराज समिति के अध्यक्ष अशोक टेंटीवाल विहिप के अमित जैन कामधेनु सेवा समिति के अध्यक्ष शिव शंकर शर्मा मंत्री डा. हरी भदौरिया डा. रोशन लाल अशोक तिवारीकंचन दुबे हरिओम पाठक नरेंद्र पाठक महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल डी पी गोयल ठा. कारिंदा सिंह फरह नगर पंचायत चेयरमैन कृष्णकांत पचौरी देवी प्रसाद शुक्ला मनीष गुप्ता सालिगग्राम बटिया ब्लॉक प्रमुख अनिल तरकर सुरेश तरकर राम पाठक कृष्णगोपाल राजवीर दीक्षित राजेन्द्र प्रसाद शर्मा शशिकांत तिवारी सुरेश तरकर हरीशंकर पाठक विजय पाठक हरिओम पाठक ज्ञानेंद्र शर्मा मंत्री रीनासिंह प्रचार मंत्री मुकेश शर्मा महीपालसिंह लालसिंह बृजमोहन गौड राजदर्शन पचौरी अशोक शर्मा आदि मौजूद थे। संचालन कमल कौशिक ने किया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.