गोवर्धन। क्षेत्र में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। रोजाना हो रही बारिश से अड़ींग के आस पास की लगभग 70 बीघा धान की फसल को तो नष्ट कर ही दिया है बल्कि व्यापक पैमाने पर होने वाली आलू व रबी की फसल की बुबाई पर भी संकट गहरा रहा है ।
गोवर्धन में पिछले तीन दिनों से हुई बारिश ने गाँव अडींग के किसानों की कमर तोड़ दी है प्रकृति की मार ने किसानों को चिंता में डाल दिया है । लगातार हो रही बारिश ने जहां खेतों में लगे तैयार हो चुके धान की फसल को तहस-नहस कर डाला है वहीं क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर होने वाले आलू की खेती व रबी फसल की बोआई पर भी ग्रहण लगा दिया है। किसान बरसात के पानी में डूबे खेतों में गिर चुके धान की फसल को किसी तरह काटकर उसे सड़कों व खुले स्थानों पर सुखाने को मजबूर है । बताया गया की 60 से 70 प्रतिशत धान की फसल बर्बाद हो चुकी है ।
अडींग के किसान सहाब सिंह निरंजन मनोज केदार भोला रामबाबू कमल सिंह भगवान सिंह नेम सिंह मुकेश दिनेश और संजय सहित कस्बे के दर्जनों किसानों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.