मथुरा। नर्सिंग होम सोसायटी का चुनाव स्थानीय एक होटल में शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। चुनाव में आशीर्वाद हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं वरिष्ठ सर्जन डॉ. गुलशन कुमार को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया, जबकि बी.एल. तिवारी मेमोरियल अस्पताल की संचालक एवं वरिष्ठ स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. वर्षा तिवारी को सचिव चुना गया। डॉ. अंशुल गुप्ता को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा कार्यकारिणी में डॉ. संजय गुप्ता को प्रेसीडेंट इलेक्ट, डॉ. अनिल चौहान को वाइस प्रेसीडेंट, डॉ. नीता जैन एवं डॉ. भावना गुप्ता को संयुक्त सचिव बनाया गया। वहीं डॉ. शिखा गुप्ता को साइंटिफिक सेक्रेटरी तथा डॉ. भावना शर्मा एवं डॉ. अनु गोयल को कल्चरल सेक्रेटरी का दायित्व सौंपा गया। एडवाइजरी कमेटी में डॉ. अशोक अग्रवाल, डॉ. मनोज गुप्ता और डॉ. बी.के. अग्रवाल को शामिल किया गया।
चुनाव के दौरान सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस.बी. अग्रवाल, पूर्व सचिव डॉ. ज्योति, डॉ. डी.पी. गोयल, डॉ. (प्रो.) बृजेन्द्र कुमार तिवारी, डॉ. एस.के. वर्मन, डॉ. एस.के. जैन, डॉ. अंशुल गोयल, डॉ. प्रकाश अग्रवाल, डॉ. योगेश अग्रवाल, डॉ. आर.के. गुप्ता, डॉ. आर.के. चतुर्वेदी, डॉ. मुकेश जैन, डॉ. आदेश, डॉ. लता अग्रवाल, डॉ. दीपशिखा इंजिनियर, डॉ. राकेश मेहता, डॉ. अवधेश अग्रवाल, डॉ. ललित वार्ष्णेय, डॉ. भारती, डॉ. नितिन गोयल, डॉ. बी.पी. माहेश्वरी, डॉ. अनुपम, डॉ. अल्पना, डॉ. नीरजा, डॉ. शशांक माहेश्वरी और डॉ. प्रेरणा सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सोसायटी के विकास, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और आपसी समन्वय को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया। चुनाव कार्यक्रम में चिकित्सकों के बीच उत्साह और एकजुटता का माहौल देखने को मिला।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.