इंडियन स्वच्छता लीग अभियान के तहत चला मथुरा-वृंदावन में विशेष सफाई अभियान

मथुरा। ‛स्वच्छ अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के अंतर्गत “इंडियन स्वच्छता लीग” में मथुरा-वृंदावन भी जोर शोर से अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। केन्द्र सरकार के आहवान पर 17 सित. से राष्ट्रीय स्तर पर शुरू हुए इंडियन स्वच्छता लीग में नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा सभी वार्डो और सार्वजनिक स्थानों पर
युद्धस्तर से साफ़ सफाई अभियान चलाया जा रहा है । इस लीग में नगर निगम की टीम का नाम ‘‘मथुरा-वृन्दावन कर्मयोगी‘‘ रखा गया है। टीम के कप्तान के रूप में बीएसए काॅलेज के प्राचार्य डा. ललितमोहन शर्मा को बनाया गया है।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत महापौर डा. मुकेश आर्यबन्धु एवं नगर आयुक्त अनुननय झा के निर्देशों के क्रम में समस्त 70 वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। विशेष स्वच्छता अभियान में वार्डोें के पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्थानीय पार्षदगणों एवं जन-सहयोग से सफाई कार्य कराया गया। इसी क्रम में आज मथुरा नगर में अहिल्या बाई पार्क डैम्पियर नगर, रामनगर अंडर ब्रिज पार्क, होली गली, कोयला गली, वार्ड-06 गांधी नगर, वार्ड-49 गांधी पार्क, वार्ड-67 परशुराम पार्क आदि स्थानों पर विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान में हजारीमल सोमानी नगर निगम इंटर काॅलेज के विधार्थियों के द्वारा गांधीपार्क वृन्दावन में श्रमदान किया गया।