नई दिल्ली। सोमवार की मजबूती के बाद मंगलवार को भी बाजार बड़ी छलांग लगाकर बंद हुए। शेयर बाजार में रिकॉर्ड बढ़त बरकरार है। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 431.02 (0.62%) अंकों की बढ़त के साथ पहली बार 69,296.14 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 168.30 (0.81%) अंक मजबूत होकर 20,855.10 के नए रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ। मंगलवार को बाजार में बैंकिंग सेक्टर के शेयरों से मजबूती आई। इससे पहले रविवार और सोमवार को आए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स 1383 अंक उछलकर 68,865 पर बंद हुआ था।
बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण मंगलवार को सुबह के कारोबार में 2.4 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 345.88 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, यह सोमवार को 343.48 लाख करोड़ रुपये था। सेंसेक्स की कंपनियों में अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी पोर्ट्स के शेयर क्रमश: 4.40 प्रतिशत और 4.37 प्रतिशत की बढ़त में रहे। बीपीसीएल, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एसबीआई के शेयर भी लाभ में रहे। बंबई शेयर बाजार के 30 शेयरों में से 20 में तेजी रही। वहीं निफ्टी के 50 शेयरों में 37 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। छह कारोबारी सत्रों में निवेशकों की संपत्ति में 17.16 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।
व्यापक बाजार की बात करें तो बीएसई का मिडकैप सूचकांक 0.54 प्रतिशत और स्मॉलकैप सूचकांक 0.50 प्रतिशत चढ़ा। बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन 29 नवंबर को पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर यानी 334.72 ट्रिलियन रुपये पर पहुंच गया था।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.