बरसाना पुलिस ने जंगल में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी , भारी मात्रा में असलाह जब्त

मथुरा। बरसाना पुलिस ने जंगल में एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुये गिरोह के तीन सद्स्यों को गिरफ्तार कर कब्जे से भारी मात्रा में निर्मित/अर्धनिर्मित तमंचा, कारतूस बनाने के उपकरण बरामद किये है।
सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी देहात त्रिगुण ने बताया कि बरसाना पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर गांव भड़ोखर के जंगल में छापेमारी कर अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुये गिरोह के रमेश पुत्र चेतराम, राधाकृष्ण पुत्र बहोरी ,गजेन्द्र पुत्र रमेश नि.गण भडौखर थाना बरसाना को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पकड़े गये बदमाशों ने पूछताछ करने पर बताया हम लोग मांग अनुसार छुप-छुपाकर, अवैध असलाह व कारतूसों का अपने खेत पर निर्माण कर राजस्थान, हरियाणा में सप्लाई करते है ।
पुलिस ने मौके से 3 तमन्चा, 6 अर्धनिर्मित पौना तमंचा,1 अर्धनिर्मित तमंचा, 110 कारतूस व भारी मात्रा मे शस्त्र व कारतूस बनाने के उपकरण बरामद किये है।