लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार रात 10 जिलाधिकारी सहित 14 आइएएस अफसरों के तबादले के बाद रविवार रात भी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन ने देर रात 17 और आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इसमें कई जिलों के नगर आयुक्त और मुख्य विकास अधिकारी शामिल हैं।