मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम हुए। सबसे खास बात यह रही कि लाखों की संख्या में लोगों ने रक्तदान कर मिसाल कायम की है। मथुरा जिले में भी शनिवार को लगभग एक दर्जन स्थानों पर भाजपाइयों के अलावा स्वयंसेवी संस्थाओं ने रक्तदान शिविर आयोजित किए।
रक्तदान अमृत महोत्सव के अंतर्गत कल्याण ब्लड बैंक में स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें रक्तमित्र फाउंडेशन के संस्थापक रविन्द्र बंसल ने बताया कि रक्तदान शिविर में 26 यूनिट संग्रह की गई जिसमें सभी रक्तमित्रो को सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेलमेट व सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। रक्तदान शिविर में जिला कुश्ती संघ भारतीय पद्धति वह अखाड़ा शिव शक्ति मथुरा के युवा पहलवानों ने भी अपना रक्तदान दिया। रक्तदान शिविर में खेलगुरु ब्रजरत्न अशोक शेखर पहलवान डॉ अंशुल अग्रवाल अमित भारद्वाज हेमंत कुमार विनय प्रीति हिमानी संजय शर्मा सीएम पहलवान अजय शर्मा जय भगवान पहलवान का विशेष सहयोग रहा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.