विराट व्यापारी उद्यमी समागम समारोह में मथुरा का नाम देश भर में रोशन करने वाले तीन दर्जन उधोगपति – व्यापारियो का सम्मान
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा नवीन मंडी समिति परिसर में विराट व्यापारी उद्यमी समागम समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मथुरा जिले के 8 वरिष्ठ व्यापारी एवं उद्योग पतियों को जिन्होंने अपने ब्रांड से पूरे भारतवर्ष में मथुरा का नाम रोशन किया है को मथुरा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया इसके अतिरिक्त 28 व्यापारियों को अपनी मेहनत के दम पर पूरे जिले एवं प्रदेश में पहचान बनाने पर व्यापारी शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन सभी को प्रदेश के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग राजकुमार अग्रवाल मामा संयोजक जगबीर सिंह प्रधानआदि द्वारा दुशाला ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। मथुरा रत्न पाने वाले व्यापारियों में नारायण दास अग्रवाल कुलाधिपति जीएलए यूनिवर्सिटी, देवेंद्र चौधरी प्लंबर, सतीश अग्रवाल बृजवासी,सुरेश चंद कराची वाले बृजवासी हाईटेक, प्रदीप अग्रवाल श्री ग्रुप, प्रमोद गर्ग कसेरे, सुनील कुमार अग्रवाल स्वीटी सुपारी ,रामकिशोर अग्रवाल आरके बजाज एजुकेशन ग्रुप, सचिन गुप्ता संस्कृति यूनिवर्सिटी का नाम शामिल है इसके अतिरिक्त 28 व्यापारियों को व्यापारी शिरोमणि पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ठाकुर गिर्राज महाराज एवं हनुमान जी को 73 सवामणी का प्रसाद दाल बाटी चूरमा, लड्डू, फल आदि अर्पित किए गए।

इस अवसर पर विराट व्यापारी एवं उद्यमी सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने व्यापारियों के समक्ष आ रही गल्ला मंडी की समस्या, जीएसटी की समस्या, व्यापारियों की सुरक्षा करों कि जटिलता में सुधार आदि का भरोसा उपस्थित व्यापारी समुदाय को दिया। वरिष्ठ मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने उपस्थित व्यापारियों से कहा कि उनको किसी भी विभाग से कोई भी समस्या आती है या उत्पीड़न होता है तो वह उनसे शिकायत करें समस्या का तत्काल निदान कराया जायेगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जगदीश बेरीवाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय लक्ष्मी गुप्ता हरियाणा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण अग्रवाल राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर टोंक उत्तर प्रदेश चेयरमैन नटवर गोयल अध्यक्ष अरुण अग्रवाल वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्रा महामंत्री रविंद्र त्रिपाठी महिला प्रदेश अध्यक्ष सपना बंसल राजकुमार गुप्ता बांदा ललित अरोड़ा प्रमोद गर्ग कसेरे राजकुमार अग्रवाल मामा जिला कोषाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल जिला महामंत्री अजय गोयल जिला उपाध्यक्ष सुनील साहनी मंगी लाल आदतिया सचिन अग्रवाल नंदकिशोर शंकर स्टील रवि प्रकाश साड़ी वाले गोकुल चंद सराफ हरेंद्र सिंह ऋषि गुप्ता रमेश चतुर्वेदी सुनील अग्रवाल महेश वार्ष्णेय दीपक सोंखिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।