मथुरा में मैथिल ब्राह्मण सभा का नई कमेटी का गठन, हुआ शपथ ग्रहण समारोह

मथुरा। अखिल भारतीय मैथिल ब्राह्मण महासभा शाखा मथुरा नगर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जयनारायण शर्मा जमदग्नि की अध्यक्षता में महेंद्र नगर मंडी चौराहे स्थित बच्चूसिंह ठेकेदार के आवास पर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। नवनिर्वाचित मथुरा नगर कमेटी में पं ओमप्रकाश शर्मा को अध्यक्ष पं देवीचरण शर्मा को उपाध्यक्ष बच्चू शर्मा ठेकेदार को कोषाध्यक्ष चंदन शर्मा ठेकेदार को महामंत्री ओमप्रकाश को सचिव ऊदल शर्मा को संगठन मंत्री हीरालाल शर्मा को प्रचार मंत्री ब्रजेश शर्मा मंत्री पवन शर्मा मीडिया प्रभारी बृजलाल शर्मा ओमप्रकाश तस्वीर वाले जुगल किशोर शर्मा उप संगठन मंत्री शंकर शर्मा नरेश शर्मा ऑडिटर मोहनश्याम शर्मा मंत्री विजेंद्र शर्मा गोविंद शर्मा कमल राजेंद्र प्रसाद नेतराम शर्मा कार्यकारिणी सदस्य के पद एवम गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
बैठक में मैथिल ब्राह्मण धर्मशाला मथुरा के संदर्भ में के निर्माण के विषय में विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पंडित रामदेव भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर महंत सुखदेव दास हरी जिलाध्यक्ष पं श्यामलाल मिश्र रूपकिशोर उपमन्यु हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश भारद्वाज महासचिव श्रीराम शर्मा सुरेंद्र शर्मा जगदीश पाराशर रमेश चंद झा डॉ गिर्राज प्रसाद शर्मा हरिबल्लभ शर्मा धर्मवीर शर्मा बृजेश शर्मा बबिता शर्मा आदि उपस्थित रहे।