मथुरा। ब्रज में लुप्त प्राय: हो रही सांझी कला के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद और जीएलए विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रुप से 18 से 25 सितंबर के मध्य सांझी महोत्सव का कृष्ण भक्त रसखान उपवन (समाधि स्थल) पर आठ दिवसीय आयोजन रमणरेती महावन स्थित कृष्ण भक्त रसखान उपवन (समाधि स्थल) पर किया जाएगा। आयोजन में पर्यटन विभाग, राजकीय संग्रहालय और ब्रज संस्कृति शोध संस्थान वृंदावन का विशेष सहयोग रहेगा।
कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी देते हुए उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उप मुख्य कार्यपालक पंकज वर्मा ने बताया कि सांझी महोत्सव में रसखान उपवन परिसर में विभिन्न प्रकार सांझी चित्रित की जाएंगी जिनमें जल में तैरती पर फूलों की सांझी, जल के ऊपर रंगों की सांझी, जल के अंदर चित्रित सांझी, गोबर और रंगों की सांझी के अलावा सांझी सेमिनार और सांझी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। सांझी की इन झांकियों का अवलोकन दिन में किया जा सकेगा। रसखान उपवन परिसर स्थित ही मुक्ताकाशीय मंच पर सायं काल 4 बजे रात्रि 7बजे तक आठ दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे जिनमें भजन संध्या, सांझी समाज गायन, बनी- ठनी नाट्य रूपक, बेणी गूंथन रासलीला, ख्याल-लावनी लोकगीत, रसिया, ब्रज भाषा कवि सम्मेलन, लोक नृत्य और जिकड़ी भजन आदि कार्यक्रम होंगे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.