मथुरा में उ. प्र. मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

मथुरा। उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ जनपद शाखा मथुरा का 27 अगस्त को हुए निर्विरोध निर्वाचन में निर्वाचित हुए पदाधिकारियों को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व ) अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तथा नगर मजिस्ट्रेट द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई।
ज्ञात रहे कि जिलाध्यक्ष पद पर मोहन स्वरूप त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ताराचंद कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर प्रहलाद सिंह जिला मंत्री पद पर दिलीप कुमार बागला संयुक्त मंत्री कपिल यदुवंशी संगठन मंत्री ललित मोहन राजपूत संस्कृति मंत्री विवेक कुमार कोषाध्यक्ष दीपू ऑडिटर पद पर कुमारी सादिया का निर्वाचन हुआ था। सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी द्वारा रामवीर शर्मा को संरक्षक एवं रघुवीर प्रसाद को मुख्य सचेतक तथा शरद शर्मा को जिला प्रवक्ता मनोनीत किया है। उक्त कार्यक्रम में आबकारी अधिकारी वरिष्ठ कोषाधिकारी जिला सूचना विज्ञान अधिकारी प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट एवं कलेक्ट्रेट कथा तहसीलों के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।