कानपुर में सफाई मजदूरों का निजीकरण के खिलाफ बिगुल, 30 अप्रैल से आंदोलन का ऐलान

कानपुर। उत्तर प्रदेश के सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश काजू ने 27 अप्रैल को कानपुर नगर निगम में सफाई कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था के निजीकरण किए जाने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष महेश काजू ने स्पष्ट कहा कि यदि निजीकरण की प्रक्रिया को नहीं रोका गया तो इसका व्यापक विरोध किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए बताया कि 30 अप्रैल से आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके बावजूद भी यदि निगम प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो सफाई कर्मचारी काम बंद कर हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।
बैठक में मथुरा से आए जिला अध्यक्ष खेमचंद सेठ, शरण आनंद, नरेश चंदेल, अश्विनी कुमार, बृजलाल भारती, राजेंद्र वाल्मीकि, किशोर सागर, मुकेश वाल्मीकि, सतीश, समुद्र, राज खन्ना, राकेश परिहार, सनी लोहिया, ज्ञानवती, मुकेश भारती, सूरज भारती, नीतू खुराना, रमेश बेनीवाल, सुजीत भाई, अंजना सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
बैठक के अंत में सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर निजीकरण के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया।