मथुरा। वृंदावन में आयोजित श्री हरिदास संगीत एवं सम्मान समारोह के लिए सरकारी मदद और श्री हरिदास जी के नाम से पुरस्कार घोषित कराने के लिए प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रस्ताव रखेंगे। राधाष्टमी पर कार्यक्रम में भाग लेने आए प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि यह आयोजन वास्तव में अद्धभुत होता है।
कार्यक्रम में उन्होंने कत्थक नृत्य,गायन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया उसके उपरांत वह निगम पार्षद राजेश सिंह पिंटू के निवास पर पहुंचे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट करते हुए परिवहन विभाग के कार्यप्रणाली पर चर्चा की।
परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने बताया कि वह बनारस से सीधे मथुरा एक अल्प दौरे पर हरदोई के विलग्राम से विधायक आशीष सिंह आशु के साथ मथुरा आए है कुछ दिनों के बाद वह दो दिवसीय दौरे पर मथुरा आएंगे और नव निर्मित नया बस स्टैंड एव अन्य बस स्टैंड का अवलोकन के यहाँ की समस्याओं का समाधान निकलेंगे..
इस अवसर पर पार्षद हेमंत अग्रवल राजेन्द्र पटेल एड. शोभा राम शर्मा लोकेंद्र तोमर आर टी ओ आगरा पी के सिंह ए आर टी ओ प्रशासन मथुरा पी के सिंह एआरटीओ गाजियाबाद राहुल श्रीवास्तव ओर परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.