सुरीर । मल्टीनेशनल कंपनी अमेजन ने साफ्टवेयर डवलपमेंट इंजीनियर पद पर नियुक्ति के लिए सुरीर के आयुष वार्ष्णेय को 44 लाख रुपये सालाना का जॉब ऑफर दिया है। इससे आयुष वार्ष्णेय के स्वजन बेहद गदगद हैं। सुरीर में परचून कारोबारी जयबहादुर गुप्ता के बेटे मनोज गुप्ता दिल्ली में नौकरी करते हैं। उनका बेटा आयुष वार्ष्णेय (21) एनआईटी जालंधर से बीटेक फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा है। पढ़ाई पूरी करने से पहले ही आयुष वार्ष्णेय को अमेजन की ओर से जॉब ऑफर मिल गया है। पिता मनोज गुप्ता ने बताया कि बेटा आयुष शुरू से ही मेधावी रहा है। फरीदाबाद के सेंट जोंस स्कूल से उसने दसवीं में 10 सीपीजीए ग्रेड और मॉर्डन डीपीएस फरीदाबाद से इंटर में 95 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं। स्कूल स्तर पर आयुष ने कई मैडल हासिल किए हैं, कोडिंग उसका शौक रहा है। श्रेष्ठ गुरुजन व मां सीमा वार्ष्णेय उसके आदर्श रहे हैं। मनोज गुप्ता ने बताया कि स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक से भी जॉब ऑफर मिला है लेकिन उनका बेटा अमेजन ज्वाइन करेगा। आयुष वार्ष्णेय के अमेजन में 44 लाख सालाना के पैकेज पर जॉब मिलने की खबर पर सुरीर में वार्ष्णेय समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।