मथुरा। जनपद की कानून व्यवस्था और विकास कार्यो की प्रगति देखने मंडल प्रभारी कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह के साथ तीन मंत्री आज मथुरा आये है।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह के मथुरा आगमन पर भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल एम एल सी ठा.ओम प्रकाश सिंह प्रदीप गोस्वामी श्याम सिंघल भूपेंद्र चौधरी पार्षद राजेश सिंह पिंटू हेमंत अग्रवाल के नेतृत्व में टोल प्लाजा पर बड़ी फूल माला पहना कर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर मलय राठौर तेजवीर सिंह सतपाल चौधरी प्रदीप चाहर यज्ञदत्त शर्मा यतेंद्र फौजदार और कुंज बिहारी चतुर्वेदी अंकुर गुर्जर आदि काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
भारतीय जनता पार्टी महानगर उपाध्यक्ष श्याम सिंघल के अनुसार मंत्रियो का समूह आज स्थानीय अधिकारियो की बड़ी बैठक कर कानून व्यवस्था विकास कार्य को लेकर निर्देश देगा। बैठको में कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह के साथ बाट माप विभाग एवं प्रावधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी भाग ले रहे है। बताया जाता है मथुरा में आज मंत्रियों के समूह ने प्राथमिक विद्यालय महुअन तथा बरारी स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। इसके अलावा मथुरा नगर निगम के वार्ड नंबर 27 रानी की मंडी मलिन बस्ती में भी विकास कार्यों को निरीक्षण किया। दोपहर में उन्होंने वृंदावन स्थित सो सैया अस्पताल में मरीजों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

प्राथमिक विद्यालय में कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह ने बच्चों से प्रश्न किए जिनका बच्चों ने ठीक से उत्तर दिया। इस दौरान प्रावधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल विधायक पूरन प्रकाश जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल मुख्य विकास अधिकारी डॉ नितिन गौड आदि मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Prev Post