यूपी सरकार ने जन्माष्टमी का अवकाश 19 अगस्त घोषित किया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने जन्माष्टमी के अवसर पर पूर्व घोषित 18 अगस्त के सार्वजनिक अवकाश को निरस्त करते हुए 19 अगस्त का अवकाश घोषित कर दिया है। 18 अगस्त के सार्वजनिक अवकाश की सूचना से सरकारी कर्मचारियों में काफी चर्चा हो रही थी। राज्य सरकार को जब इस बात की जानकारी लगी की 19 अगस्त को जन्माष्टमी त्यौहार मनाया जा रहा है तो उन्होंने आज संशोधन आदेश जारी कर दिया।