मथुरा। आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (आईजेयू ) मथुरा इकाई के नेतृत्व में होलीगेट से लेकर विकास बाजार तक राष्ट्रपिता गाँधीजी की प्रतिमा तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई । राष्ट्रभावना राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर सभी सम्मानित पत्रकार साथी इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। जय हिन्द, जय भारत,भारत माता की जय, वन्दे मातरम के गगनभेदी नारों से तिरंगा यात्रा गुंजायमान रही ।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर तिरंगा यात्रा से लोगों में राष्ट्रभावना को बढ़ावा देने का काम करेगा । हमारे लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। यह गौरव की बात है कि आज सभी पत्रकार साथी एक साथ समाज को यह संदेश दे रहे हैं।
वरिष्ठ पत्रकार किशन चतुर्वेदी ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के इस कार्यक्रम से उन लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत होगी जिन्होंने आजादी के जोश जुनून को कभी महसूस नहीं किया था।
पत्रकार अनूप शर्मा अजय शर्मा मधुसूदन शर्मा ने कहा कि आजादी के इस महान पर्व पर वर्तमान की युवा पीढ़ी को इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा किये गए वलिदान से रूबरू होने के अवसर मिलते हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के महापर्व द्वारा भारत सरकार ने आम जनता को राष्ट्र भावना से जोड़ने का अभूतपूर्व कार्य किया है।
कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी प्रशांत सुचारी, डॉ. अशोक बंसल, निरंजन धुरंधर, चंद्रप्रताप सिंह सिकरवार, राजू पंडित, परवेज अहमद, दिनेश आचार्य, शिवशंकर शर्मा योगेश भारद्वाज,सतीश अंशुमन,सुभाष सैनी,दिनेश पंकज, गोपाल शर्मा, ओमप्रकाश सैनी, बृषभान गोस्वामी,लोकेश चौधरी,अनिल शर्मा, मंत्रवीर चौधरी,दिनेश भारती,अमित भार्गव, गोपाल चतुर्वेदी, आरपी सिंह राठौर,गोपाल जग्गा, नीरज चतुर्वेदी, श्याम शर्मा, गोपाल सिंह, विवेक चतुर्वेदी, मोहित चतुर्वेदी, विपिन गुप्ता, अशफाक चौधरी, दीपक सारस्वत, जीतेंद्र सिंह, सोनू गौतम, गौरव चतुर्वेदी, नीरज चतुर्वेदी आदि सहित काफी संख्या में पत्रकार शामिल रहे ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.