मथुरा। स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर मथुरा वृंदावन होटल्स एंड रेस्टोरेंट एसो. के पदाधिकारियों व कर्मचारियों के साथ-साथ मथुरा वृंदावन के सभी गणमान्य होटल व्यवसायियों द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा होटल मेनशन से श्री कृष्ण जन्मस्थान मुख्य द्वार तक निकाली गई । तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय वंदे मातरम के जोशीले नारे राहगीरों में देश प्रेम का जोश भर रहे थे।
तिरंगा यात्रा में जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा के साथ साथ अमित जैन, ठा. महेंद्र प्रताप सिंह, आर.बी.चौधरी, संजीव गर्ग, प्रमोद गर्ग, राजीव अग्रवाल बृजवासी, भोला यादव, वैभव गर्ग, सुनील वर्मा, सौरभ चौधरी, ठा.राजाभोज, रजत अग्रवाल, शिवकुमार शर्मा, प्रवेंद्र गुप्ता, दीवान सिंह दरोगा जी, सतीश चतुर्वेदी, आनंद चतुर्वेदी, बीके शर्मा आदि उपस्थित थे l समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्र सेवा के लिए अपने योगदान का संकल्प लिया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.