मथुरा। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के दौरान प्रतिदिन विशेष आयोजन एवं कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शुक्रवार को रक्षाबंधन के पर्व पर नगरीय क्षेत्रो में निवासित शहीदों/स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों के घर जाकर नगर निगम के अधिकारीगणों/पार्षदगणों द्वारा तिरंगा झण्डा एवं तिरंगा रक्षा सूत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा शहीदों/स्वतंत्रता सेनानियों के तीन परिवारजनों श्रीमती सावित्री देवी वार्ष्णेय पत्नी स्व. श्रीनाथदास वार्ष्णेय नि. गोविन्द घेरा वृन्दावन बृजेश शुक्ला पुत्र स्व. नन्दकुमार शुक्ला नि. केशीघाट वृन्दावन कृष्ण गोपाल शुक्ला पुत्र स्व. बुद्धसेन शुक्ला नि. पत्थरपुरा वृन्दावन को तिरंगा रक्षा सूत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। नगर आयुक्त अनुनय झा के अनुसार नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा आगामी 13 अग. से 17 अग. तक लगातार विशेष आयोजन एवं कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
इस अवसर पर पार्षद पकंज अरोडा रसिक बल्लभ नागार्च पार्षद अधिशासी अभियंता ट्रैफिक रिजवान अहमद क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी रामानन्द त्यागी अवर अभियंता सिविल अरूण कुमार लिपिक गोपाल प्रसाद शर्मा आदि उपस्थित रहे ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Prev Post