मथुरा। जन सुनवाई में लापरवाही, जनता की समस्याओं को जांच के नाम पर लंबित रखने एवम् दुर्व्यवहार की प्राप्त शिकायतों के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी मांट राम शंकर गौतम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कप्तान की लगातार सख्त कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
बताते चलें कि जब से जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा कार्यभार ग्रहण किया गया है तभी से वह कानून व्यवस्था व जनसुनवाई के प्रति काफी गंभीर हैं वह कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं कर रहे। उन्होंने जनपद के करीब करीब सभी थानों का औचक निरीक्षण भी कर लिया है। इस दौरान जनसुनवाई में लापरवाही समस्याओं को न सुनने के कारण तीन इंस्पेक्टर एक दरोगा और कई सिपाई निलंबित किए कर चुके। इसी कड़ी में बुधवार को मांट थाना प्रभारी निरीक्षक राम शंकर गौतम को भी सस्पेंड कर दिया। बताया जाता है
पुलिस कप्तान ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दे रखे है कि उनके इलाके की समस्या लेकर आम नागरिक पुलिस मुख्यालय पर कम से कम आने चाहिए। मांट के लोग आये दिन कप्तान के पास आकर पुलिस की कार्यप्रणाली की शिकायत कर रहे थे जिसके फलस्वरूप मांट प्रभारी निरीक्षक के विरुद्ध कार्यवाही की गयी है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.