अनंत चतुर्दशी पर गोवर्धन की तलहटी में होगा दिव्य छप्पन भोग, नवरत्नों से सजे सोने चांदी के झूले में होंगे दर्शन

मथुरा। भारत का विख्यात ब्रज के प्रमुख उत्सवों में शुमार गोवर्धन को गिरि तलहटी में गिरिराज सेवा समिति के द्वारा होने वाला विराट छप्पन भोग महोत्सव अनंत चतुर्दशी 9 सितम्बर को भव्यता के साथ आयोजित किया जायेगा। इस आयोजन में 21 हज़ार किलो वैष्णव विधि से बने छप्पन भोग प्रभु को अर्पित किये जायेंगे।
जंक्शन रोड स्थित राधाकृष्ण सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक मुरारी अग्रवाल द्वारा प्रभु की छवि पर दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कार्यक्रम में गिरिराज सेवा समिति के अध्यक्ष दीनानाथ अग्रवाल महामंत्री अशोक कुमार आढ़ती कोषाध्यक्ष मुरारी सरन सर्राफ और बड़ी संख्या में मौजूद सदस्यों ने बृजवासियों संतों महंतों और भक्तो को आगामी अनंत चतुर्दशी 9 सित. को गोवर्धन आने का आमंत्रण दिया। ब्रज के इस प्रमुख उत्सव के दर्शन को लाखों भक्त दूर दराज से आते हैँ।
महामंत्री अशोक कुमार आढ़ती ने बताया कि 7 सित. को सप्तकोषीय ब्रज के डोले से महोत्सव का शुभारंभ होगा 8 सित. त्रयोदशी को सप्त नदियों के जल और कामधेनु गाय के दूध से महाभिषेक और 9 सित. अनंत चतुर्दशी को सोने चांदी नवरत्नों के स्वर्ण हिण्डोले में छप्पन भोग दर्शन होंगे जिसके लिए सप्त कोषीय परिक्रमा मार्ग को हरियाली से सजाया जाएगा हीरे मोती पन्ना नीलम पुखराज जैसे रत्नों से प्रभु का श्रृंगार होगा और नवरत्नो सोने चांदी के बने स्वर्ण हिण्डोले पर गिरिराज प्रभु विराजेंगे। कोलकाता और बेंगलुरु के कारीगर ब्रह्मांड रूपी 15 ग्रहों के दर्शन वाला 110 फुट ऊंचा राजमहल रूपी पंडाल बनाएंगे वही पूरी तलहटी को कदम्ब के वृक्षों की हरियाली से सजाया जाएगा।
इस मौके पर राजेन्द्र सर्राफ दिनेश सादाबाद संजय जिंदल राघवेंद्र गर्ग दिनेश जे के सुनील पेंट्स सुनील बंसल भगवान दास खंडेलवाल महेश मानसरोवर दीपक वाटी पवन बंसल रोटो अंशुल शोरा बाँके बिहारी सोनी अंकित बंसल अमित मर्बिल राजेश राजू सर्राफ पंकज जौहरी गिरीश सर्राफ वृन्दावन नितिन मर्बिल अरविंद विसाबर अजय गौरी सर्राफ विजय सर्राफ रोहताश सर्राफ आदि मौजूद रहे।