लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार आने वाले समय में बुजुर्ग महिलाओं को रोडवेज बस में फ्री बस यात्रा करने की सुविधा प्रदान करने जा रही है। यह सुविधा सीनियर सिटीजन यानी 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को प्राप्त होगी। यह घोषणा आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास से रोडवेज की डेढ़ सौ नई बसों को हरी झंडी दिखाने के दौरान आयोजित कार्यक्रम में की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अधिकारियों को आदेशित किया है कि वह बहुत जल्दी 60 वर्ष से ऊपर की हर एक माताओं को फ्री में यात्रा करने की व्यवस्था करें।
रक्षाबंधन के पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुजुर्ग महिलाओं को त्योहारी दी है। सीएम योगी ने कहा कि जल्द ही 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को फ्री बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी। योगी ने कहा कि हर जिले में इंटरस्टेट, अंतर्जनपदीय बस स्टेशन अच्छी व्यवस्थाओं से युक्त होना चाहिए। वहां डोरमेट्री, रेस्टोरेंट हों, वेटिंग रूम हो। हमारा प्रयास होना चाहिए कि परिवहन विभाग का लाभांश बढ़े। हर परिवहन वर्कशॉप के साथ आईटीआई के बच्चों को भी जोड़ने का कार्य होना चाहिए।
बुधवार को अपने सरकारी आवास से रोडवेज की 150 नई बसों को हरी झंडी दिखाने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 10 अगस्त को रात्रि 12 बजे से 12 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक 48 घंटे की अवधि में महिलाएं रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा का लाभ उठा सकेंगी। यह सुविधा रक्षाबंधन के मद्देनजर दी गई है। उन्होंने कहा कि बस अड्डों को भी एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाया जा रहा है जहां यात्रियों को सभी जरूरी सुविधाएं मिलेंगी।
योगी ने कहा किआने वाले समय मे हम 60 वर्ष से ऊपर की हर एक माताओं को फ्री में यात्रा देने का कार्य करेंगे। कोविड के समय प्रदेश में 23 हजार मौतें हुई,ये देश दुनिया मे सबसे न्यूनतम दर है जबकि सड़क दुर्घटना में प्रदेश में अकेले एक वर्ष में 20 हजार मौत होती है ये चिंता और कष्ट का विषय है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.