मुजफ्फरनगर में बिजली गिरने से मकान ढहा, मलबे में दबकर मां-बेटे की मौत

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ तहसील क्षेत्र में रविवार तड़के बिजली गिरने से ढहे मकान के मलबे में दबकर मां-बेटे की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जानसठ तहसील क्षेत्र के तुलहेडी गांव में भारी बारिश के बीच एक मकान पर बिजली गिर गई, जिससे वह ढह गया और उसके मलबे में दबकर अंगूरी देवी (55) और उनके बेटे मुन्ना (30) की मौत हो गई।

उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि मौके पर राजस्व विभाग की टीम को भेजा गया है। इस प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की कार्यवाही शुरू की जाएगी।