राया में नवीं कक्षा के छात्र ने कबाड़ से जेसीबी, ट्रक क्रेन बना कर सबको चौंकाया

राया (राजपथ मथुरा व्यूरो/मनोज वार्ष्णेय)। क्षेत्र के सोनई के रमेशचंद्र इंटर कालेज के छात्र को कबाड़ से जेसीवी ट्रक क्रेन बनाने पर तुलसी संस्था ने किया सम्मानित द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी मांट इंद्र नन्दन सिंह और भापजा नेता पदम् सिंह शर्मा द्वारा 1100 रुपये और एक शील्ड देकर सम्मानित किया।
सोनई के निकटवर्ती गाँव खोजिया के रहने वाले आर. सी. इंटर कॉलेज सोनई में नवीं कक्षा के छात्र प्रशांत ने घर में पड़े कबाड़ से जेसीबी, ट्रक और क्रेन तैयार कर दी। स्कूल प्रबंधन द्वारा प्रशांत के हुनर को देखकर कक्षा वारहवीं तक बिना किसी फीस के विधालय में पढ़ाने की बात कही है। छात्र प्रशांत द्वारा कबाड़ से जेसीबी और ट्रक बनाने की खबर सोशल मीडिया पर चलने के बाद तुलसी संस्था द्वारा छात्र को सम्मानित किया गया। संस्था द्वारा आज मांट में मेधावी छात्राओं को पुरुस्कृत करने के लिए नागा बाबा तुलसी पुरुस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र की मेधावी छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया है। साथ ही छात्र प्रशांत की काबिलियत को देखकर उसको भी पुरुस्कृत किया गया। संस्था की महासचिव कंचन गुप्ता ने कहा कि भविष्य में कभी भी प्रशांत को शिक्षा से संबंधित कोई समस्या होती है तो वह हमसे सम्पर्क कर सकता है वहीं आर सी इंटर कॉलेज के उप प्रबंधक और थोक कमल के पूर्व प्रधान राधेश्याम वर्मा ने समारोह में भी छात्र को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने की बात कही ।