मथुरा। आजकल साइबर क्राइम काफी बढ़ गया है लोगों को इसमें जागरूक होने की जरूरत है। साइबर क्राइम को खुद जागरूक होकर रोका जा सकता है क्योंकि लोग जागरूक होंगे तभी अपराध रुकेगा। साइबर ठगी से बचने के लिए किसी भी कम्पनी का कस्टमर केयर नम्बर उस कम्पनी के आधिकारिक वेवसाइट से ही प्राप्त करें। कोई भी बैंक अधिकारी फोन पर कभी भी आपसे एटीएम खाते क्रेडिट कार्ड अन्य से सम्बन्धित जानकारी नहीं मांगता इसलिए कभी भी फोन काल पर अपने बैंक से सम्बन्धित जानकारी शेयर न करें। ये बात नोएडा से ट्रांसफर होकर मथुरा आये नवागत साइबर सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने कही है।
बातचीत में उन्होंने कहा कि वह अपने आपको सौभाग्यशाली मानते हैं कि बांके बिहारी की नगरी में उन्हें सेवा करने का अवसर मिला है।
उन्होंने बताया कि इससे पहले वह मेरठ, बरेली व नोएडा रह चुके हैं। मूल रूप से सहारनपुर के रहने वाले 2018 में पदोन्नत होकर इंस्पेक्टर बने। उन्होंने बताया कि किसी भी क्यूआर कोड से पेमेंट लेते/देते समय यह अवश्य चेक करें कि क्यूआर कोड पेमेंट लेने वाला है या देने वाला। किसी भी प्रकार का साइबर क्राइम होने पर हेल्पलाइन नम्बर 1930 या साइबर सैल मथुरा के अधिकारिक मोबाइल न. 7839003501 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करायें। खाते में केवाईसी अपडेट कराने के लिये बैंको द्वारा कभी भी किसी से व्यक्तिगत जानकारी/ओटीपी/सीवीवी/पिन नम्बर नही मांगा जाता है। फोन पर आने वाली काँल पर रिश्तेदार बनकर बातें करने वाला व्यक्ति फ्राड़ हो सकता है। अपने फोन पर किसी भी अन्जान व्यक्ति/कथित कस्टमर केयर अधिकारी के द्वारा आपके मोबाइल पर भेजे गये लिंक के माध्यम से कोई भी एप्प इंस्टाल न करें न ही किसी प्रकार के लिंक/पेमेंट रिक्वेस्ट को ओपन करें। उन्होंने कहा कि साइबर जागरुकता ही साइबर अपराध से बचाव है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.