वृंदावन में पूर्व विधायक की शिकायत पर पुष्पांजलि ग्रुप के अवैध कब्जे को नगर निगम ने किया जेसीबी से ध्वस्त
मथुरा। वृंदावन क्षेत्र में नगर निगम टीम ने बुधवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए आगरा मंडल के प्रसिद्ध बिल्डर द्वारा सरकारी जमीन पर बनाई गई अवैध चाहरदिवारी को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया हैं। इस मामले की शिकायत पूर्व विधायक राजकुमार रावत द्वारा की गई थी। विधायक श्री रावत द्वारा नगर आयुक्त अनुनय झा को लिखित में अवगत कराया गया कि पुष्पांजलि ग्रुप द्वारा राधा फ्लोरेंस के आगे सरकारी जमीन पर बाउंड्री वाल कर दी गई है।
नगर आयुक्त ने इस मामले में जांच कराई तो सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा पाया गया जिस पर उन्होंने तत्काल कार्यवाही करने के आदेश किये। नवागत अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर के निर्देशन में पुलिस बल के साथ नगर निगम की टीम ने मौजा-तेहरा खसरा संख्या-186 के लगभग 250 मीटर भूमि पर अवैध चाहरदिवारी निर्माण को जेसीबी से जमींदोज कर दिया ।
नगर आयुक्त श्री झा द्वारा स्पष्ट रुप से निर्देशित किया गया है कि नगर निगम द्वारा नवीन सीमा विस्तार के अन्तर्गत आने वाली सरकारी भूमि को चिन्हित कर अतिक्रमण मुक्त कराते हुए अतिक्रमणकर्ता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी जायेगी ।
अतिक्रमण हटाने के दौरान कर अधीक्षक हरिकृष्ण गुप्ता श्रीगोपाल वशिष्ठ कार्यालय प्रभारी मुकेश सिंह राजस्व निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार राजस्व निरीक्षक नजूल लक्ष्मण प्रसाद राजस्व निरीक्षक नजूल गोपाल प्रसाद शर्मा लिपिक राहुल चतुर्वेदी अशोक कुमार गुलवीर सिंह भरत राजपूत सौरव ठाकुर देवेन्द्र चौधरी मोनू आदि नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम मौजूद रही।