नई दिल्ली । कांग्रेस के चार सासंदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस सांसद ज्योतिर्मणि, राम्या हरिदास, माणिक टैगोर, टीएन प्रतापन को निलंबित किया गया है। लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
बता दें कि कई दिनों से विपक्ष संसद में महंगाई और अग्निपथ योजना को लेकर हंगामा कर रहा है। विपक्ष की मांग है कि सरकार इन मुद्दों पर चर्चा कराए।