ओवैसी ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- देश के मुसलमानों को बना दिया सेकंड क्लास सिटीजन

नई दिल्ली । एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने संसद के सत्र के बीच पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें उन्होंने ये आरोप मीडिया से बात करते हुए लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सावरकर और गोलवलकर की नीति पर काम कर रहे हैं। उसी नीति पर काम करते हुए उन्होंने देश के मुसलमानों को सेकंड क्लास सिटीजन बना दिया है। वहीं अपने इस आरोप पर तर्क देते हुए ओवैसी ने कहा कि केंद्र सरकार की स्वनिधी स्कीम के तहत रेहड़ी, पटरी पर दुकान-ठेला लगाने वालों को लोन दिया जाता है। आरटीआई जवाब में जानकारी मिली है कि 32 लाख लोगों में से सिर्फ 331 अल्पसंख्यकों को लोन दिया जाता है।