मिशन 2024 के लिए पीएम मोदी ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में शामिल हुए। भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बैठक में भाग लिया, जहां भाजपा प्रमुख जे.पी. नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव, संगठन, बी.एल. संतोष भी मौजूद थे।

पिछले साल दिसंबर में, प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों के साथ इसी तरह की बैठक की थी।

सूत्रों ने बताया 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई । इसके अलावा, पीएम मोदी ने देश भर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह पर भी चर्चा की और सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर बातचीत की । आजादी का अमृत महोत्सव के मद्देनजर नेताओं से ये भी अपेक्षा की जाती है कि वे आंदोलन के बारे में लोगों को जागरूक करने के तरीकों पर चर्चा करें ।