मुर्मू बनी भारत की 15वीं राष्ट्रपति

नई दिल्ली । देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को तीसरे दौर की मतगणना के बाद जीत हासिल की। विपक्षी पार्टी के उम्मीदवार सिन्हा ने कहा, “मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर दिल से बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है – वास्तव में, हर भारतीय उम्मीद है – कि भारत के 15 वें राष्ट्रपति के रूप में, वह बिना किसी डर या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी।”

राष्ट्रीय राजधानी के संसद भवन में गुरुवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हुई थी।

प्रतियोगिता में मुर्मू और सिन्हा एक दूसरे के खिलाफ खड़े थे।

विभिन्न दलों द्वारा दिए गए समर्थन को देखने हुए, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार मुर्मू को विपक्ष के सिन्हा पर स्पष्ट बढ़त थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाम को राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। प्रधानमंत्री उमाशंकर दीक्षित मार्ग स्थित मुर्मू के आवास पर पहुंचे और उन्हें बधाई दी।

करीब 20 मिनट तक चली उनकी बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे।

तीसरे दौर की मतगणना के बाद मुर्मू ने जीत हासिल कर ली है, अब तक 3,219 वैध मतों में से उन्हें 2,161 मत मिले हैं, जबकि विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 1,058 मत मिले।

मुर्मू के आवास पर उन्हें बधाई देने के लिए कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता भी पहुंचे।