मथुरा के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र मे अपना भविष्य बनाने का सुनहरा अवसर

मथुरा। जिले के समस्त ब्लॉक लेवल पर एस.आई.एस. सिक्युरिटी इण्डिया लिमिटेड न्यू दिल्ली द्वारा सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र मे अपना भविष्य बनाने का सुनहरा अवसर है। उक्त जानकारी भर्ती अधिकारी पी एन मल्लिक ने देते हुए बताया है कि भर्ती हेतु सुरक्षा जवान की शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट, लम्बाई- 167.5 सेमी। और सुरक्षा सुपरवाइजर की लम्बाई- 170 सेमी व उम्र-21 से 37 वर्ष एवं वजन- 56 से 90 किग्रा होना चाहिए। उन्होंने बताया है कि नौकरी के दौरान मिलने वाली सुविधायें यथा- पीएफ, ईएसआई ग्रेच्युटी पेंशन, मेडिकल इंश्योरेंस बोनस और 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी मिलेगी। प्रशिक्षण के उपरांत लाल किला दिल्ली एम्स हॉस्पिटल दिल्ली बांके बिहारी जी मंदिर वृंदावन मथुरा अक्षय पात्र मथुरा आईआईटी कानपुर मेट्रो कानपुर हैलट हॉस्पिटल कानपुर सासनी हाथरस अलीगढ़ आरएमएल हॉस्पिटल दिल्ली जेवर एयरपोर्ट नोएडा सफदरजंग हॉस्पिटल दिल्ली एलआईसी ऑफिस दिल्ली कुतुब मीनार दिल्ली मेरठ इंडस्ट्रीज एरिया यमुना एक्सप्रेस आगरा टोल टैक्स ताजमहल लाल किला आगरा फतेहपुर सीकरी दरगाह आगरा धार्मिक स्थल अस्पताल बैंक एयरपोर्ट मैट्रो होटल एवं निजी इंडस्ट्रीज में ड्यूटी दी जायेगी। शिक्षित बेरोजगर अपने मूल दस्तावेज लेकर संपर्क कर सकते है।
भर्ती कैम्प 5 दिसंबर को चौमुंहा ब्लॉक, 06 दिसंबर को छाता ब्लॉक, 07 दिसं को नंदगांव ब्लॉक, 08 दिसं को गोवर्धन ब्लॉक, 09 दिसं को फरह ब्लॉक,11 दिसं को बलदेव ब्लॉक, 12 दिसं को नौहझील ब्लॉक, 13 दिसं को माँट ब्लॉक,14 दिसं को राया ब्लॉक , 15 और 16 दिसं को मथुरा ब्लॉक में आवेदन जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया है कि अभ्यर्थी मथुरा जिले / या अन्य जिले का भी हो किसी भी ब्लॉक में भर्ती में शामिल हो सकते हैं।