रविकान्त बने भारतीय व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

मथुरा। भारतीय व्यापार मण्डल के संगठन विस्तार में राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय जनमेजय ने भाजपा नेता रविकान्त गोयल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शुक्रवार को रविकान्त गोयल के कैम्प कार्यालय में व्यापारी बैठक में आये भारतीय व्यापार मण्डल के पदाधिकारीयों नें संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुये उनको राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ में उत्तर प्रदेश का का प्रभारी बनाने का नियुक्ति पत्र सौपते हुए बधाई दी।
भारतीय व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल ने कहा कि भारतीय व्यापार मण्डल अपने सफलतम तीसरे वर्ष में प्रवेश कर रहा है और निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इसी का परिणाम है कि देश के 18 प्रदेशों में भारतीय व्यापार संगठन का विस्तार हो चुका हैं। रविकान्त गोयल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/उत्तर प्रदेश प्रभारी बनने पर संगठन को मजबूती मिलेगी। श्री गोयल वर्तमान में अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य फैडरेशन के प्रदेेश महामंत्री तथा ग्रामीण पत्रकार एसो. उप्र के जनपद मथुरा के मुख्य संरक्षक है। पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष योगेश अहलावत आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।