प्रिंस कुलश्रेष्ठ
गोवर्धन। पांच दिवसीय मुड़िया पूर्णिमा मेला शुरू होते ही जैसे ही परिक्रमार्थिर्योे का जन सैलाब उमड़ा तो अपराधी सक्रिय हो गये। एसएसपी ने अपराधियों की कमर तोड़ने के लिये जाल बिछा रखा है। रविवार को गोवर्धन पुलिस एस.ओ.जी./स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने श्रद्धालुओ व परिक्रमार्थियो के मोबाइल फोन चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गैंग के सात शातिर चोरों को चोरी किये 8 लाख रूपये कीमत के 54 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया है। एसएसपी की रणनीति पर काम करते हुए चोरो को पकड़ने का जाल बिछाया गया। पकडे गए सात चोरो में 6 मैनपुरी के जबकि एक इटावा का रहने वाला है।
गोवर्धन थाने के सभागार में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक अभिषेक यादव ने सयुंक्त प्रेस वार्ता मे घटना के अनावरण की जानकारी दी। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि मेला में अपराधियों को पकडने के लिये जनपद पुलिस की कई टीमें कार्य कर रही है। मेला शुरू होते ही परिक्रमार्थियो के साथ होने वाली चोरी की घटनाये होने की शिकायते मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आ गयी।
स्वाट और सर्विलांस टीम ने जमुनावता बम्बा बाईपास से सात शातिर चोर जैकी पुत्र वीरेन्द्र कंजर, राहुल पुत्र कमलेश, जितेन्द्र पुत्र विनोद, अमित पुत्र दयाशंकर, देवा पुत्र विनोद, गौरव पुत्र रामअवतार निवासीगण गिहार कालोनी एसबीआई बैंक के सामने कस्बा व थाना करहल जनपद मैनपुरी, गौरव पुत्र खेमराज निवासी मोहल्ला कोठी कैस कस्बा व थाना जसवन्तनगर इटावा को 54 चोरी किये हुए मोबाईल फोन के साथ गिरफ्तार किया है , बरामद मोबाईल फोन की कीमत करीब आठ लाख है। जिलाधिकरी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि मुड़िया पूर्णिमा मेला को सकुशल संमपन्न कराने के लिये जनपद के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम लगातर मेहनत से कार्य कर रही है।
ज्ञात रहे की मुड़िया पूनो मेला में जहां कई करोड़ श्रद्धालू दर्शन परिक्रमा को आते है वही चोर उचक्के जेबकटों का गिरोह भी गोवर्धन आ जाता है। नए कप्तान की कार्यशैली से पुलिस विभाग में भारी जोश बना हुआ है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.